शहर में पहली रैपडि रेल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही आपके इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। क्योंकि गुजरात के सावली से करीब एक सप्ताह पहले ट्रक से रवाना हुए रैपिड रेल के कोच (Rapid Rail Coaches) शुक्रवार की शाम तक दुहाई डिपो पहुंच जाएंगे। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को धरुहेरा, रेवाड़ी हरियाणा में ट्रकों पर लदे रैपिड रेल के कोच पहुंच गए थे। जो वहां से रात में रवाना हुए हैं और शुक्रवार की शाम तक इनके यहां पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रैपिड रेल के छह कोच आ रहे हैं।