मौसम विभाग के मुताबिक, 12 व 13 दिसंबर को मेरठ में बारिश की आंशका जताई गई है जबकि दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार व शुक्रवार को तेज बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है। इसके बाद 14 और 15 दिसंबर को घना कोहरा पड़ सकता है। स्काईमेट वेदर ने भी दो दिन में मेरठ, मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), सहारनपुर (Saharanpur) और बिजनौर (Bijnor) समेत वेस्ट यूपी में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज तथा गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बेमौसम बारिश हो सकती है।