10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन पहले ही हुई थी शिवानी की शादी, अब हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम

दिल्ली से बागपत में यमुना नदी किनारे पूजा-अर्चना करने आया था नवदंपति, भतीजे को बचाने में डूबा युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 25 Jun 2018, 1:09 PM IST

Baghpat News

तीन दिन पहले ही हुई थी शिवानी की शादी, अब मेहंदी लगे हाथों से नहीं पोछ पा रही आंसू

बागपत। तीन दिन पहले ही विजय और शिवानी की शादी हुई थी। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई। लंबी जिंदगी की प्रार्थना करने ही नवदंपति दिल्ली से बागपत में यमुना नदी किनारे पूजा-अर्चना करने आया था, लेकिन सात जन्म तो दूर वे सात दिन भी साथ नहीं रह पाए। अब शिवानी मेहंदी लगे हाथों से अपने आंसू भी नहीं पोछ पा रही है। लंबी उम्र की दुआ मांगने आई शिवानी के पति विजय की यमुना में डूबने से मौत हो गई। शादी तीन दिन बाद ही दोनों बिछुड़ गए।

यह भी पढ़ें:बाग में प्रेमिका ने प्रेमी के साथ शराब पीकर की ये मांग, इनकार करने पर एेसे कर दिया कत्ल

दिल्‍ली से आए थे पूजा करने

दरअसल, यह दर्दनाक घटना बागपत जनपद की है। यहां यमुना घाट पर दिल्ली की रघुवीर कॉलोनी का रहने वाले विजय और शिवानी परिवार के साथ पक्का घाट बागपत में पूजा करने आए थे। बिनोली क्षेत्र के गांव सिरसली निवासी राजेश ने बताया कि दोनों दिल्ली के रघुवीर नगर में रहते हैं। रविवार सुबह स्नान करते समय विजय का पांच साल का भतीजा अन्नू यमुना नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख उनका छोटा भाई विजय पुत्र जिले सिंह उसे बचाने के पानी में कूद पड़ा। उसने अन्‍नू को तो बचा लिया लेकिन खुद यमुना में समा गया। उसके डूबने पर परिजनों ने शोर मचा दिया। करीब दो घंटे चले बचाव अभियान के बाद विजय का शव बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें:मेरठ में रंगदारी मांगने का अपनाया नया तरीका, डर गए कारोबारी, पुलिस भी खा गर्इ चकमा

तीन दिन पुरानी दुल्‍हन का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, शव देखते ही तीन दिन पूर्व विजय की दुल्‍हन बनकर आई शिवानी बदहवास हो गई। उसका रो रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को लेकर चले गए। विजय के भाई राजेश ने बताया कि उसके माता पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। विजय प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसकी तीन दिन पहले ही बुढ़ाना निवासी शिवानी से शादी हुई थी।

यह भी देखें:इस वजह से मेजर ने कर दी थी शैलजा की हत्या- देखें तस्वीरें