मखदूमपुर में गंगा यात्रा के दौरान गंगा आरती में हिस्सा लेने आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि गंगा अविरल हो, निर्मल हो और इसके आसपास जैविक खेती हो। इसके लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां गंगा यात्रा चलेगी, वहां पर खेलो इंडिया के तहत खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। सीएए और एनआरसी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बारे में जब डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन सभी का अधिकार है। सब शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें, लेकिन अगर कोई हिंसा का रास्ता अपनाता है तो उससे कानूनी रूप से निपटा जाएगा। रास्तों को अवरूद्ध किया जाएगा, जिससे समाज के अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी तो सरकार को हस्ताक्षेप करना होगा। शांतिपूर्वक प्रदर्शन में सरकार को कोई आपत्ति नहीं है।