2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उप मुख्यमंत्री की विवादित टिप्पणी को विपक्ष के नेताआें ने कैराना आैर नूरपुर से जोड़ा, कुछ कहा एेसा

विपक्ष के नेताआें ने उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को आड़े हाथों लिया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Jun 2018, 3:23 PM IST

meerut

उप मुख्यमंत्री की विवादित टिप्पणी को विपक्ष के नेताआें ने कैराना आैर नूरपुर से जोड़ा, कुछ कहा एेसा

मेरठ। यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा द्वारा सीता माता पर दिए गए बयान से वह विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। खुद भाजपा ने भी उन्हें संयमित बयानबाजी करने की नसीहत दे डाली है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने संबोधन में कहा था कि सीताजी का जन्म एक घड़े से हुआ था। ऐसे में प्रतीत होता है कि उस समय भी आज की तरह टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक रही होगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेरठ में भी उनके बयानों की घोर निंदा की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः बैग छीनने के प्रयास में बदमाश का नकाब हटने पर हैरान था मसाला कारोबारी, तभी हुर्इ धांय-धांय

यह भी पढ़ेंः 'सीना की शेरनी' के इस कारनामे ने वन विभाग की बोलती बंद कर दी, जरूर पढ़िए यह रोचक कहानी...

सत्ता के नशे में बहक गए हैं

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपाइयों के मंत्री और खुद उप मुख्यमंत्री के बोल संयमित नहीं है। ये लोग सत्ता के नशे में बहक गए हैं। उन्होंने कहा कि देवी-देवता किसी भी मजहब हो, लेकिन उनका सम्मान करना चाहिए। वह खुद भले ही मुसलमान हो, लेकिन वह हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए डा. दिनेश शर्मा को माफी मांगनी चाहिए। सपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रहे कुलदीप उज्जवल ने कहा कि डा. दिनेश शर्मा जिम्मेदार पद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और ऐसे में वह हिन्दुओं के सर्वाेपरि देवी का अपमान करें, यह बहुत ही निन्दनीय है। डा. दिनेश उस पार्टी से हैं जो पार्टी भगवान राम के नाम पर वोट मांगती रही है। ऐसे में भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री का देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला बयान देश की सौ करोड़ जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ है। हिन्दुओं में सीता माता का सर्वोपरि है। भाजपा को अपने मंत्रियों, विधायकों केा अनुशासन सिखाना चाहिए। देवी-देवताओं के अपमान को सपा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। डा. दिनेश को इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः यहां किसानों का लगातार चार साल से चल रहा प्रदर्शन, 22 की हो चुकी मौत, फिर भी इनकी कोर्इ नहीं सुन रहा

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में 'माॅर्निंग रेड' पड़ी तो पकड़े गए इतने बिजली चोर, हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ

हार से जनता का ध्यान हटा रहे

बसपा के पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कहा कि भाजपा ने दिनेश शर्मा से ऐसा बयान जानबूझकर दिलवाया है। जिससे वे अपनी उपचुनाव में मिली हार से जनता का ध्यान हटा सकें। जब भी भाजपा को इस तरह की हार का सामना करना होता है तो वह सांप्रदायिकता का कार्ड खेलती है, लेकिन भाजपा का यह कार्ड अब फेल साबित हुआ है। इसलिए भाजपा के मंत्री और विधायक इस तरह के बयान दे रहे हैं जिससे जनता का ध्यान भाजपा की ओर आकर्षित हो सकें। डा. दिनेश का बयान भी उसी साजिश की कड़ी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश