UP Weather AQI Today: मेरठ और एनसीआर के दूसरे जिलों में बारिश ने वायु प्रदूषण को साफ कर दिया है। मेरठ और आसपास के इलाकों में हुई बारिश के कारण मेरठ वासियों को दिवाली से पहले प्रदूषण से राहत मिली है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी ने मौसम में ठंडक ला दी है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद पश्चिम यूपी और दिल्ली एनसीआर में ठंडक बढ़ गई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर यूपी के मैदानी इलाकों में दिखने लगा है।