2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: कुत्ते ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, DM तक पहुंचा मामला

Meerut News: मेरठ में एक कुत्ते ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्म हत्या कर ली। इस मामले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए आज डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 3 Jun 2023, 7:39 PM IST

dm2.jpg

Meerut News: मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की वैष्णव धाम कॉलोनी में भूरा नाम के कुत्ते ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर कुछ पशु प्रेमियों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के नाम ज्ञापन देकर कुत्ते के आत्महत्या के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये है मामला
मेरठ के कंकरखेडा थाना क्षेत्र के वैष्णो धाम कॉलोनी के रहने वाले पुलिसकर्मी सुधीर मलिक की बेटी को पिटबुल कुत्ते ने काट लिया था। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बच्ची को किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया था।

घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने नाराजगी जताई तो नगर निगम में शिकायत दर्ज हुई। नगर निगम की टीम कालोनी पहुंची और आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इसी दौरान भागते हुए एक कुत्ता किसी घर में घुस गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News: मेरठ में पुलिस टीम पर हमला, पिस्टल छीनी; दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल


पीछे से स्थानीय लोग और नगर निगम की टीम उस घर में घुस गई। इसके बाद कुत्ता घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। इसके बाद कुत्ते ने खुद को घिरा पाया तो दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। जिसमें उसकी जान चली गई थी। इस मामले में पशु प्रेमियों ने कुत्ते के आत्महत्या के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश