29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागपत में दो हत्याओं से सहमे लोग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

एक ही अंदाज में दो हत्याओं से गावं में दहशत का माहौल बना हुआ है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Aug 01, 2018

murder

बागपत में दो हत्याओं से सहमा गांव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बागपत। बागपत के बिजवाडा गांव में एक ही अंदाज में दो हत्याओं से गावं में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने हत्यारे को पकडने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। पुलिस जिले के जंगलों की खाक छान रही है। मृतकों के पोस्टमॉर्टम से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारा कोई शार्प सूटर भी हो सकता है। पुलिस लगातार हत्यारे को पकडने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें : अदालत ने चर्चित ऑनर किलिंग के केस में चार भाइयों को सुनाई उम्रकैद की सजा

दरअसल, अमित और शिवम हत्याकांड बिजवाडा गांव के लिए खौफ का प्रयाय बन चुका है। इन हत्याओं ने गांव में देहशत फैला दी है। जिसके बाद अब लोग अपने बच्चों को गांव से बाहर जाने से रोक रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का मानना है कि यह कोई किलर है जो इस तरह हत्याओं को अंजाम दे रहा है। जिससे गांव के और लोगों को भी खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : मुन्‍ना बजरंगी हत्‍याकांड की जांच कर रहे अधिकारी केस से हटे, चौंकाने वाली है वजह

पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर चल रही है। रात दिन पुलिस गांव में गस्त कर रही है और जंगलों की खाक भी छानी जा रही है। दो दिन से पुलिस जंगलों में खोज कर रही है। साथ ही गन्नों के खेतों को भी खोजा जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस नहीं चाहती कि इस मामले में गांव के लोगों पर बिना किसी कारण सख्ती की जाए।

यह भी देखें : 15 मिनट में लंदन से आई ये मशीन कर देगी सड़कों को गड्ढा मुक्त

कोतवाल बिनौली देवेंद्र बिस्ट का कहना है कि हत्यारे को पकडने में भले ही देर हो जाए, लेकिन किसी निर्दोष को जेल नहीं जाने दिया जायेगा। पुलिस की इस बात से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है, लेकिन पुलिस पर हत्यारे को पकड़ने का दबाव लगातार बनता जा रहा है। पुलिस दावा कर रही है कि शिवम का मोबाइल घटना का पर्दाफाश करने में कारगर साबित हो सकता है। वहीं इन दोनों कत्ल के राज की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से और भी उलझ गई है।

यह भी पढ़ें वेस्ट यूपी-एनसीआर में अगले तीन दिन एेसी रहेगी बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने जतार्इ संभावना

शिवम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गोली सिर से सटाकर नहीं बल्कि दूर से मारी गई। 29 जुलाई को हुई शिवम की हत्या के मामले में सिर में सटाकर गोली मारने के कयास थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजफाश हुआ है कि गोली दूर से मारी गई और उसके हाथ पर एक्स का निशान भी हत्या से पहले गोदा गया। इससे प्रतीत होता है कि कोई शातिर शार्प शूटर इसमें शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें : पुलिस ने किया फिर शर्मसार, बीच सड़क पर पड़े शख्स के साथ किया अमानवीय व्यवहार

इस के बारे में एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिवम की हत्या में कई अहम सुराग मिले हैं। उनके आधार पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। एसपी बागपत भी इस मामले पर नजर बनाये हुए हैं और जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग