मुरादाबाद: लाख दावों के बाद भी सूबे की पुलिस का आम लोगों के प्रति व्यवहार सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ ऐसी ही तस्वीर शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर की सामने आई है। यहां एक व्यक्ति बेहोशी या फिर नशे की हालत में बीच सड़क पर पड़ा है। जिसे ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान डंडे से हटा रहे हैं। न ही उसके लिए एम्बुलेंस मंगवाई और न ही उसे सही से उठवाया। बल्कि राहगीरों से कहकर उसे सामान की तरह खींचकर फुटपाथ पर लिटा दिया। ये सब हरकत किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और वायरल कर दी।