30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोल्ड ड्रिंक में था कुछ एेसा कि एक ही परिवार के दर्जनभर लोग पहुंच गए अस्पताल

मेरठ के लिसाड़ी गेट का मामला, पुलिस जांच में जुटी

2 min read
Google source verification
meerut

कोल्ड ड्रिंक में था कुछ एेसा कि एक ही परिवार के दर्जनभर लोग पहुंच गए अस्पताल

मेरठ। बरसात के मौसम में पीने जा रहे हैं कोल्ड ड्रिंक तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि कोल्ड ड्रिंक का शौक आपको अस्पताल तक पहुंचा दे। मेरठ में परिवार के साथ ऐसा ही हुआ। जब कोल्ड ड्रिंक पीकर परिवार के दर्जनभर सदस्य बेहोश हो गए और अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत आ पड़ी। बेहोश होने वालों में परिवार की महिलाएं भी हैं, जो अभी तक बेहोशी की हालत में हैं। कोल्ड ड्रिंक की बोतल को जांच के लिए पुलिस ने रखवा लिया है और खाद्य विभाग को इसकी सूचना दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ेंः बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ ऊर्जा मंत्री ने दिए एेसे आदेश, अब तक किसी ने नहीं दिए

जो जहां बैठा था वहीं बेहोश हो गया

लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत जाकिर कालोनी गली-21 में शमशाद अपने परिवार के साथ रहता है। उसके यहां दिल्ली से कुछ रिश्तेदार मिलने आए थे। शमशाद ने रिश्तेदारों की आवभगत करने के लिए अपने बेटे से पड़ोसी दुकानदार साहिर से कोल्ड ड्रिंक की बोतल मंगवाई। परिवार के सभी सदस्यों समेत मेहमानी में आए रिश्तेदारों ने भी पी। जिस पर थोड़ी ही देर में जीशान, उसके भाई सुभान (7), दादी आमना, दादा मंगलू, चाचा आसिफ, फिरदौस पत्नी आसिफ, साकिब (3) पुत्र आसिफ, चाचा सोनू, गुलफ्शा पत्नी सोनू, मामा सोनू, ताऊ के परिवार की दो किशोरियां शबनम (18) और गुलनाज (13) बेहोश होने लगे। जो जहां पर बैठा था वह वहीं बेहोश हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ेंः यूपी में यह दूसरा प्राधिकरण होगा, जो लोगों को ये सुविधा उपलब्ध कराएगा

पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

घर में चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर में पड़े सभी बेहोश लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने खाद्य विभाग को इसकी जानकारी दी और जिस कोल्ड ड्रिंक को पीकर सभी बेहोश हुए, उसे कब्जे में लिया गया। चिकित्सकों ने बच्चों और महिलाओं की हालत ज्यादा खराब बताई है। चिकित्सकों के अनुसार मामला फूड प्वाइजनिंग का है। इस मामले में थाना पुलिस जांच में जुटी है। साथ ही कोल्ड ड्रिंक को लेकर पड़ताल हो रही है। हालांकि इस संबंध में खाद्य अधिकारी भी बयान देने से बच रहे हैं उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः यहां की मंडियों से गायब हो रही सब्जी, लोगों की जेब पर इस तरह भारी पड़ रहे