
Breaking: कांवड़ यात्रा की वजह से इस जनपद के सभी स्कूल-कालेजों में तीन से नौ अगस्त तक अवकाश घोषित
मेरठ। कांवड़ यात्रा शुरू हो गर्इ है। शिवभक्त गोमुख आैर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने शुरू हो गए हैं। इसी के मद्देनजर 31 जुलार्इ-एक अगस्त की मध्यरात्रि से मेरठ जनपद में एनएच-58 का ट्रैफिक भी वन-वे कर दिया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने जनपद के प्राइमरी से लेकर कालेजों में तीन से नौ अगस्त तक अवकाश घोषित किया है, ताकि न तो बच्चों को कांवड़ यात्रा से दिक्कत हो आैर न ही शिवभक्तों को जनपद में कोर्इ कठिनार्इ हो।
तीन से नौ अगस्त तक बंद रहेंगे
नौ अगस्त को सावन शिवरात्रि है। चार अगस्त से नौ अगस्त तक एनएच-58 पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मेरठ जनपद के सभी बोर्डों आैर निजी स्कूल-कालेजों को तीन से नौ अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़िए गोमुख आैर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने लगे हैं। तीन अगस्त से जनपद की सीमा में इनकी संख्या में बढ़ोतरी होती जाएगी। इसी के मद्देनजर स्कूल-कालेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने लगी
31 जुलार्इ-एक अगस्त की मध्यरात्रि से मेरठ जनपद कांवड़ मार्ग पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था शुरू हो गर्इ है, जो तीन अगस्त की मध्यरात्रि तक चलेगी। इसके तुरंत बाद से कांवड़ मार्ग पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जो कांवड़ियों के जलाभिषेक तक बंद रहेगा। नए ट्रैफिक प्लान के कारण बुधवार से ही शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने लगी है। शहर में सुबह से लेकर दोपहर तक कर्इ बार कांवड़ मार्ग पर जाम लगा।
Published on:
01 Aug 2018 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
