मेरठ। दिल्ली रोड के मंडप में शादी के दौरान हंगामा हो गया। यह काफी देर तक चलता रहा। दरअसल, जब मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे थे, तभी दोस्त के साथ वहां पहुंचे युवक ने खुद को दुल्हन का पति बताकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद यहां हंगामा मच गया। दुल्हन के परिजनों ने युवक आैर उसके दोस्त की जमकर पिटार्इ की आैार मौके पर पुलिस बुला ली। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन के फेरे हुए।