23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / भूकंप के झटकों से मेरठ के लोगों में दहशत, लॉकडाउन के दौरान फैल गई सनसनी

भूकंप के झटकों से मेरठ के लोगों में दहशत, लॉकडाउन के दौरान फैल गई सनसनी

Highlights रविवार की शाम 5.45 बजे भूकंप के झटके भूकंप का केंद्र हरियाणा और आसपास रहा मेरठ समेत वेस्ट यूपी में झटके महसूस हुए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Apr 2020, 6:56 PM IST

meerut

मेरठ। जनपद में रविवार को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 आंकी गई है। बताया गया कि भूकंप का केंद्र हरियाणा में था। इससे जनपद के लोगों में भी दहशत फैल गई। हालांकि, इसके चलते जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ेंः Lockdown में अचानक बढ़ गए सब्जियों के दाम, इसकी ये वजह आयी सामने

जनपद में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वेस्ट यूपी, दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में भी ये झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब शाम 5.45 बजे लगे थे। ये झटके करीब पांच सेकेंड रहे और दो बार महसूस हुए। भूकंप के झटके हरियाणा-दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रहे। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के झज्जर जिले में मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया और इसका असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद वेस्ट यूपी में मेरठ तक महसूस किया गया।

यह भी पढ़ेंः Lockdown के दौरान लोगों का तनाव कम करने के लिए इस विश्वविद्यालय ने शुरू की अनूठी पहल

एक साल के भीतर दूसरी बार भूकंप का झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने बताया कि भूकंप का यह झटका शाम 5.45 बजे महसूस किए गए और इसका केन्द्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में केन्द्रित बताया जा रहा है। हालांकि अभी भू विज्ञानी इसका पता लगाने में जुटे है। एनसीएस के अनुसार भूकंप झज्जर जिला में आया और इसका झटका राष्ट्रीय राजधानी में भी महसूस किया गया। इसका एपी सेंटर हरियाणा बताया जा रहा है।