शहर के लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में सोमवार को ईद की नमाज पढऩे को लेकर दो पक्षों में पहले महिलाओं के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के आदमी भी गली में आ गए और एक-दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। बात बढऩे पर पथराव भी हो गया और चाकूबाजी भी शुरू हो गई। लक्खीपुरा निवासी निजाम मलिक का कहना है कि उसका पडो़सी रियाज मलिक अपने मकान में ईद की नमाज पढा़ रहा था। उसने रियाज से कहा कि उसके बेटे हाफिज अनस को भी नमाज पढा़ दे, लेकिन ऐसा करने से रियाज ने मना कर दिया। इस बात को लेकर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हुआ और फिर लाठी-डंडे चलने लगे।