पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस पर 20 हजार रूपये का इनाम घोषित था। बदमाश थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर तथा थाना ब्रहमपुरी मेरठ में वांछित चल रहा था। बदमाश से एक बाइक, एक तमंचा और भारी संख्या में जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त थाना नौचंदी के टॉप - 10 अभियुक्तों में चिन्हित है। इस अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में पूर्व में पंजीकृत दो दर्जन से अधिक मुकदमे की जानकारी हुई है।