1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण के मास्टरमाइंड का एनकाउंटर, कस्टडी से भागने का प्लान हुआ फेल

मेरठ में पुलिस ने किडनैपर अर्जुन कर्णवाल का एनकाउंटर कर दिया है। अर्जुन जो कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 15 Dec 2024, 7:49 PM IST

meerut news

कॉमेडियन सुनील पाल का किडनैपर अर्जुन कर्णवाल ने दरोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा और पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।

मेडिकल परीक्षण के ले जाने के दौरान भागने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, यह घटना लालकुर्ती थाना क्षेत्र की है। अर्जुन को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और रविवार को अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने मौके का फायदा उठाकर दरोगा की पिस्टल छीन ली और गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की, लेकिन अलर्ट पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे गोली मार दी। घायल अर्जुन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस और न्यू ईयर पर यूपी में देर तक मिल पाएगी शराब, आबकारी विभाग ने बढ़ाया समय

सुनील पाल और मुश्ताक खान का था अपहरणकर्ता

पुलिस के मुताबिक, अर्जुन कुख्यात लवी गैंग का सदस्य है। इस गैंग ने सुनील पाल और मुश्ताक खान का अपहरण कर फिरौती वसूली थी। अर्जुन और उसके साथियों ने कॉमेडियन सुनील पाल को अगवा कर 8 लाख रुपये की फिरौती वसूली थी। इसके अलावा, उन्होंने कई अन्य सितारों का अपहरण किया और उनकी भी फिरौती ली।

शक्ति कपूर को अगवा करने की थी योजना

पुलिस ने खुलासा किया कि अर्जुन और उसकी गैंग शक्ति कपूर को भी अगवा करने की योजना बना रही थी। उन्होंने फिरौती की रकम से मेरठ के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम से आभूषण खरीदे थे। पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है, और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश