2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियरिंग आैर मैनेजमेंट कालेजों में प्रवेश परीक्षा आैर प्रवेश पत्र मिलेंगे इस तारीख से

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ में केंद्रीय प्रवेश समिति की बैठक में निर्णय

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र 16 अप्रैल से उपलब्ध करवाए जाएंगे। लखनऊ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया।

यह भी पढ़ेंः भाजपा विधायक संगीत सोम ने 53 लाख हड़पने के आरोपों पर कहा- इस परिवार से मेरा कोर्इ संबंध नहीं

29 अप्रैल को बीटेक, बीआर्क की आफलाइन परीक्षा

बैठक में निर्णय लिया गया कि बीटेक सहित विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र 16 अप्रैल से उपलब्ध करवाए जाएंगे। 29 अप्रैल को बीटेक, बीआर्क और बीफार्मा कोर्स में दाखिले के लिए ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर की मेयर ने कहा- भाजपा के कहने पर उनका पद छुड़वाने को पुलिस आैर प्रशासन दबाव डाल रहे

एमबीए और एमसीए की आनलाइन परीक्षा पांच को

एमबीए, एमसीए, बीएफए व बीएचएमसीटी के साथ-साथ लेट्रल इंट्री से दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पांच मई और छह मई को आयोजित होगी। बीआर्क का कला का पेपर इस बार दोपहर तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। इसके परिणाम जून के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

दर्ज करवाए गए थे आधार नंबर

आवेदन फार्म में इस बार भी आधार नंबर दर्ज करवाए गए थे। वहीं आसाम, मेघालय, जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों को इससे छूट दी गई थी।

25 जून से होगी काउंसिलिंग

25 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग, तीन चरणों में होगी पूरी। सफल होने वाले अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंसिलिंग 25 जून से शुरू होगी। इस बार काउंसिलिंग तीन राउंड में पूरी की जाएगी। काउंसिलिंग के चरण इस बार घटा दिए गए हैं। वहीं सरकारी संस्थानों में बची हुई सीटों पर स्पॉट काउंसिलिंग 29 जुलाई व 30 जुलाई को आयोजित होगी।

नहीं होगी धांधली

धांधली को रोकने के लिए पहले से ही एकेटीयू विवि ने कमर कस ली है। वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस बार जिले के कालेजों की मनमानी पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया गया है। वे किसी भी प्रकार की मनमानी या धांधली नहीं कर पाएगे। अगर फिर भी ऐसा करते पाए गए तो उनकी मान्यताएं निरस्त कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः इस शहर में बच्चों के यौन शोषण को खत्म करने के लिए बनी टास्क यूनिट

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग