राहुल ने कई नौकरी बदलीं, लेकिन युवती ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। अनन्या कंपनी के अधिकारियों को काॅल या मेल करके खुद को राहुल की प्रेमिका बता उसे अपने पास भेजने का दबाव बनाती रही। साथ ही धमकी देती थी कि यदि कंपनी के अधिकारियों ने राहुल को उसके पास न भेजा तो वह खुदकुशी कर लेगी।जिसके चलते राहुल को कई नौकरियों से हाथ धोना पड़ा।राहुल ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुए उसकी इस गर्लफ्रेंड को पकड़ा तो दंग रह गर्इ। दरअसल यह गर्लफ्रेंड कोर्इ लड़की नहीं बल्कि राहुल का दोस्त अमित सोलंकी था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस भी हैरान है।