1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी की पढ़ाई का कर्ज न चुका सका किसान तो उठाया यह बड़ा कदम

काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था किसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Apr 2018, 3:10 PM IST

baghpat kisan

बागपत। जनपद में बन्द नलकूप के कमरे में एक किसान का फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला थाना दोघट क्षेत्र के दाहा गांव का है, जहां सुबह के वक्त एक किसान ने खेत पर बने नलकूप के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की माने तो मृतक पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज था।

यह भी पढ़ें-सोनिया गांधी के खास इस नेता ने किया खुलासा, इस फार्मूले के तहत जल्द होंगी ये बड़ी घोषणाएं

किसान ने यह कर्ज बेटी को पढ़ाने के लिए लिया था। परिजनों ने इसी कर्ज के चलते किसान द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरन्त थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो पारिवारिक कलह के चलते सुसाइड की बात कह रही है। साथ ही परिजनों की बताई गई वजह के चलते मामले की तफ़्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे से यूपी में कम बैक करना चाहती है रालोद

दरअसल दोघट थाना इलाके के दाहा गांव में रहने वाले किसान बारू सिंह खेतीबाड़ी काम करते थे। उन्हीं पर घर की सारी जिम्मेदारी थी। पिछले काफी दिनों से वह आर्थिक तंगी को लेकर मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। गुरुवार सुबह वह अपने खेत पर काम करने के लिए गये थे। लेकिन उसने अपने ही खेत पर बने नलकूप के कमरे के अंदर रखी सीढ़ी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी देखें-BJP सांसद के गोद लिए गांव में नहीं मिला उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन-देखें वीडियो

वहीं परिजनों का कहना है कि बारु पर 8 लाख रुपये का कर्ज था, जो उसने अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए लिया था। लेकिन चुका नहीं पा रहा था इसी कारण बारू ने सुसाइड किया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है। वहीं खेत पर काम कर रहे एक किसान ने उसके शव को देखकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश