
नाबालिग बेटी से तीन साल दुष्कर्म कर रहा पिता, पुलिस ने बैठाई जांच
एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि पीड़िता पहले थाने पहुंची तो वहां पर मामले में लीपापोती कर दी गई। जब मां पीड़िता बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची तो पूरा मामला सुनने के बाद इस प्रकरण में जांच बैठा दी गई है।
नाबालिग बेटी की उम्र है 14 साल
बेटी से पिता द्वारा दुष्कर्म का प्रकरण थाना मेडिकल क्षेत्र के एक कालोनी से जुड़ा हुआ है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार गोद ली हुई 14 साल की बेटी के साथ आरोपी पिता दुष्कर्म करता रहा। परिवार की महिला कुछ लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस में पहुंची। महिला ने आरोपी पिता के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।
बिहार से आई महिला की 14 साल की बच्ची के साथ आरोपी युवक तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। बताया गया कि आरोपी युवक ने नाबालिग को गोद लिया हुआ है। गोद लेने के बाद आरोपी नाबालिग को अपने पास ही रखता है।
गोद देने वाले परिवार को जब इस पूरे प्रकरण की जानकारी हुई तो वे एसएसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत सुनने के बाद सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने मामले में जांच बैठा दी है। सीओ ने इस मामले में थाना मेडिकल पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Updated on:
30 Nov 2022 02:59 pm
Published on:
30 Nov 2022 02:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
