31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तेदारी से लौट रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा, मच गया कोहराम

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र की घटना, ट्रक छोड़कर भागा चालक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 10:09 PM IST

meerut

रिश्तेदारी से लौट रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा, मच गया कोहराम

मेरठ। हापुड-मेरठ मार्ग पर प्रतिदिन हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस मार्ग पर ही कुछ दिन पहले मेरठ से शादी में बुलंदशहर गए एक ही परिवार के तीन लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि खरखौदा थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद डाला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः घर में गड़ा खजाना की बात कहकर तांत्रिक ने किया यह काम, सन्न रह गए सभी

यह भी पढ़ेंः चीनी मिलों से किसानों को मिली अब यह चेतावनी, विभाग भी रह गया हैरान

बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार उल्धन निवासी लटूर अपने पुत्र सागर के साथ सैदपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। रात के समय अपनी बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान मीरपुर के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पिता-पुत्र जमीन पर गिरे और ट्रक की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना के बाद आटे से लदा ट्रक भी सामने खेत में जाकर रुक गया और चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को जानकारी देते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। उन्होंने ट्रक संख्या के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ेंः चार बेटियों के पिता ने मोदी आैर योगी से लगार्इ गुहार, अब तो घर से निकलना भी हो गया मुश्किल

प्रतिदिन बढ़ रही है हादसों की संख्या

मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर प्रतिदिन हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। सड़क के चौड़ीकरण के कार्य और सड़क के बीच में डिवाइडर न होन के कारण हादसे बढ़ हैं। बड़े वाहनों की अनियंत्रित गतिसीमा भी हादसों की वजह बन रही है। मेरठ से हापुड़ तक तीन थानों की सीमा लगती हैै, लेकिन एक भी थाने की पुलिस इस रोड पर मौजूद नहीं होती। जिस कारण बड़े वाहन अनियंत्रित होकर दौड़ते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश