अनन्या ने बताया कि वह प्रतिदिन दिन में चार से पांच घंटे की पढाई घर पर ही करती थीं। उन्होंने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं। अनन्या को अंग्रेजी में 97, पॉलिटिकल साइंस में 100, इतिहास में 100, भूगोल में 100 और म्यूजिक में 100 नंबर आए हैं। अनन्या ने बताया कि वह सिविल सेवा की तैयारी करेगी। उसका प्रिय विषय पालिटिकल साइंस है।