मेरठ। परिवार परमार्श केंद्र में भी ऐसे-ऐसे केस आते हैं कि सुनकर हैरत होती है। हालांकि दोनों ही पक्षों को छोटी-छोटी बात पर समझाया जाता है। अब एक ऐसा मामला आया है कि जिसे सुनकर हर कोई अचंभे में है। शादी को तीन महीने भी नहीं हुए कि पति-पत्नी में जूते-चप्पल चल गए। दोनों ने अपने-अपने परिजनों से शिकायत की तो वे भी सकते में आ गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। फिलहाल यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया है, जहां दोनों पक्षों की सुनवाई चल रही है।