फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना बताते हैं कि ढिकौली जैसी हवेली कहीं नहीं मिली। छह महीनों की तलाश के बाद ढिकौली में दौलत की हवेली पसंद आई। मुंबई से ढिकोली पहुंचे डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना रविवार को प्रोड्यूसर जसवंत कपूर, प्रोड्यूसर साहिल अरोरा, देव चौहान, अम्बिका शर्मा के साथ फिल्म की रिहर्सल में व्यस्त रहे। उन्होंने बातचीत में बताया कि शहरों व गांवों में पुरानी हवेली व मकानों को तोड़कर कोठियां बना ली गई हैं, लेकिन ढिकौली में यह हवेली फिल्म के लिए अच्छी लगी।