30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में दो पक्षों के बीच पथराव के बाद हुई फायरिंग और आगजनी, 12 लोग घायल

Highlights शहर के ब्रह्मपुरी के मोहल्ला सराय की घटना दोनों पक्षों में तीन साल से चल रही रंजिश पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Mar 2020, 2:40 PM IST

meerut

मेरठ। शहर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सराय मोहल्ले में दो पक्षों में जमकर फायरिंग और पथराव हुआ जिसमें 12 लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घर को फूंक डाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत किया।

यह भी पढ़ेंः Janta Curfew के दौरान नहीं आयी डॉक्टर की बारात, युवक ने एक दिन पहले ही कर ली शादी

सराय निवासी अनीरुद्दीन और नदीम पक्ष में पिछले तीन साल से रंजिश चली आ रही है। सोमवार को अनीरुद्दीन के बेटे जीशान और नदीम के भाई शादाब की अपने घर के सामने नोकझोंक हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्ष हथियार लेकर सड़कों पर आ गए। आमने-सामने फायरिंग में 3 लोगों को गोली लग गई जबकि पथराव से दर्जनभर लोग घायल हो गए। नदीम पक्ष के लोग ने अनीरुद्दीन के घर में घुसकर आग लगा दी।

यह भी पढ़ेंः Corona का संदिग्ध रोगी मिलने पर एक किलोमीटर के दायरे में होगा सर्वे, खोजने के लिए 38 टीमें लगाईं

शहर में लॉक डाउन होने के कारण पुलिस सड़कों पर थी। उसके बावजूद भी घटना पर पहुंचने में पुलिस को काफी देरी लगी, जिससे घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पड़ताल की जा रही है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि 2017 के दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी इसी को लेकर आज विवाद हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश