
शराब की बोतल पर यह हुआ था विवाद, दो जाति के लोग हथियार लेकर आ गए आमने-सामने
मेरठ। शराब को लेकर यहां भावनपुर क्षेत्र के गांव मानपुर में शुर्इ हुर्इ मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गर्इ कि जातीय संघर्ष हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया आैर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कार्रवार्इ करने जा रही है।
पांच रुपये ज्यादा मांगने पर हुआ था मामूली विवाद
शराब के ठेके पर प्रिंट रेट से पांच रुपये अधिक मांगने पर माहौल गर्मा गया। दो पक्षों में मामूली कहासुनी जातीय संघर्ष में बदल गई और जमकर मारपीट हुई। इसके बाद पथराव व फायरिंग हुई। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुछ दिन पहले का है यह पूरा मामला
घटना थाना भावनपुर क्षेत्र के मानपुर में हुई। कुछ दिन पूर्व शराब के ठेके पर रहने वाले सोनू से लीले पुत्र वीरचंद की पांच रुपये को लेकर कहासुनी हो गई थी। सोनू ने लीले से शराब की बोतल पर पांच रुपये अधिक वसूल लिए थे। जिसको लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों में तभी से तनातनी चला रही थी। आज सोनू व लीले में फिर से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तो दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसके बाद पथराव व फायरिंग में दीपक और प्रदीप घायल हो गए।
जातीय संघर्ष पर पहुंची पुलिस
जातीय संघर्ष की सूचना से मानपुर में तनाव फैल गया। क्षेत्र की दुकाने बंद हो गई और लोग अपने घरों में कैद हो गए। दोनों ओर के लोग घटना स्थल पर एकत्र होने लगे। इतने में किसी ने इसकी सूचना एसपी देहात राजेश कुमार को दे दी। एसपी देहात ने थाना भावनपुर को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही भावनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को घरों में चले जाने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। कुछ देर बाद फोर्स लेकर सीओ किठौर भी पहुंच गए। सीओ मामले की जानकारी ली। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ की मानें तो पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।
Published on:
30 May 2018, 10:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.