बसपा के पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक के भाई राशिद अखलाक की हापुड़ मार्ग पर मीट फैक्ट्री है। गौरतलब है कि राशिद अखलाक ने बसपा से दक्षिण विधानसभा ने विधायक का चुनाव लड़ा था। फैक्ट्री के टैंक में काफी समय से समस्या आ रही थी, जिसकी सफाई को लेकर राशिद ने बाहर से मजदूरों को बुलाया था। खरखौदा क्षेत्र बिजौली गांव निवासी योगेंद्र व गुड्डू तथा गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी सत्यवान को बुलाया गया था। गुरुवार शाम तीनों युवक टैंक के अंदर घुसकर सफाई कर रहे थे। जब काफी देर बाद भी वे बाहर नहीं निकले तो फैक्ट्री के अन्य मजूदरों ने टैंक के अंदर झांककर देखा तो वे बेहोश अवस्था में पड़े मिले। टैंक के अंदर तीनों युवकों को बेहोश पड़ा देख हड़कंप मच गया।