मेरठ। भाजपा की वरिष्ठ नेता आैर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से हर कोर्इ स्तब्ध है। मेरठ में भी कर्इ बार आयी आैर पार्टी कार्यकर्ताआे के साथ बैठक करके उन्होंने समर्पित भाव से अपना दायित्व निभाने की अपील की थी। सुषमा स्वराज यहां पहली बार 1996 में आयी थी। उस समय वह कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में उन्हें जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन प्रचार समय सीमा समाप्त होने के बाद वह कार्यकर्ताआें के साथ बैठक करके लौट गर्इ थी।