30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: निकाय चुनाव में मिली हार के बाद एक्शन में मायावती, पूर्व मंडल प्रभारी बसपा से निष्कासित

Meerut News: यूपी निकाय चुनाव में बसपा की बुरी गत हुई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम को बसपा से निष्कासित कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 16, 2023

bsp.jpg

Meerut News : वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव में जिस बसपा का मेरठ में महापौर बना था। इस बार मेरठ निकाय चुनाव में वह बसपा चौथे नंबर पर आई है।

बसपा की इस हार के जिम्मेदार बसपा के जिम्मेदार लोगों के साथ ही पूर्व मंडल प्रभारी भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा से निष्कासित कर दिया।

बता दें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने बताया कि बहन जी के आदेश पर पूर्व मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम को बसपा से निष्कासित किया गया है।

यह भी पढ़ें: टीचर और उसके पति की गला काटकर हत्या, दोहरे हत्याकांड से दहला इलाका

उन पर निकाय चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप हैं। बसपा जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम को पत्र जारी किया गया है।