पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि इसके बाद राशिद अखलाक आदि ने गोलियां चला दीं, जिसमें आशिक और अमान के पैर में गोली लग गई। जबकि आशिक पक्ष से आठ लोग घायल होने बताए गए। एसपी सिटी डा. एएन सिंह के मुताबिक राशिद और साकिब अखलाक पर गोलियां चलाने का आरोप है। इस मामले में समीर की तहरीर पर राशिद अखलाक, साकिब अखलाक, यासिर, नौशाद, समीर, सुहेब नामजद किए गए।