31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार बेटियों के पिता ने मोदी आैर योगी से लगार्इ गुहार, अब तो घर से निकलना भी हो गया मुश्किल

पुलिस ने कहा जांच कर रहे, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवार्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Jun 2018, 12:41 PM IST

meerut

चार बेटियों के पिता ने मोदी आैर योगी से लगार्इ गुहार, अब तो घर से निकलना भी हो गया मुश्किल

मेरठ। योगी आदित्यनाथ ने यूपी की सत्ता संभालने के बाद एंटी राेमियो स्क्वायड गठित की थी, ताकि प्रदेश की बहू-बेटियों के साथ छेड़खानी आैर बद्तमीजी को रोका जा सका। एंटी रोमियो स्क्वायड की सफलता के तब तमाम अफसरों ने दावे किए थे, लेकिन हकीकत कुछ आैर सामने आ रही है। मेरठ के मवाना क्षेत्र में एेसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें चार बेटियों के पिता को थक-हारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आैर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को पत्र लिखना पड़ा। पिता का कहना है कि कुछ युवकों ने उनकी बेटियों का घर से निकलना बंद कर दिया है। वहां पत्र पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आयी है आैर एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा है कि इसकी जांच की जा रही है आैर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः महिला ने बताए सिपाही के घिनौने कारनामे तो पुलिस अफसर भी रह गए दंग

यह भी पढ़ेंः सपा सरकार की पोल खोलने में दर्ज हुए मुकदमों पर भाजपा नेताआें ने कहा-इससे तो अखिलेश राज ही अच्छा था

बेटियों के पिता ने की यह शिकायत

मवाना क्षेत्र में रहने वाले चार बेटियों के पिता ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर अपनी बेटियों पर बुरी नजर रखने की बात कही है। इस संबंध में प्रधानमंत्री आैर मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पिता ने कहा है कि उनकी 17,16,14 व12 वर्ष की बेटियां हैं। पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उनके साथ छेड़खानी आैर दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इन युवकों द्वारा सरेआम घिनौनी हरकतों से उनकी चारों बेटियाें में भय है। इसी वजह से उन्होंने स्थानीय मदरसे में जाना बंद कर दिया है। इसके बावजूद ये दबंग युवक बाज नहीं आ रहे आैर इस पत्र के लिखने के एक दिन बाद ये युवक घर में घुस आए आैर उनकी एक बेटी के साथ अभद्रता की। इनका जब विरोध किया तो ये एसिड अटैक की धमकी देकर लौट गए। बेटियों के पिता का कहना है कि उनका परिवार दहशत में जी रहा है आैर अब तो घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ेंः महिला ने बताए सिपाही के घिनौने कारनामे तो पुलिस अफसर भी रह गए दंग

कड़ी कार्रवार्इ करने का आश्वासन

बेटियों के पिता के इस पत्र के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मच गर्इ। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है आैर इसकी जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवार्इ होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश