पंचायत में किशोरी की आबरू का सौदा पांच लाख रुपये में तय हुआ, लेकिन आरोपियों ने इतने रूपये देने से मना कर दिया। आरोपी पक्ष मात्र 50 हजार रूपये में सौदा कर रहा था। पीड़िता ने भी सौदा करने से मना कर दिया और वह सीधे थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर उसने तीन युवकों सोनू, विक्की और सोनू कुमार के खिलाफ रिपोर्ट कर दी। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने जानकारी दी कि मामला रुपये के लेनदेन का भी सामने आ रहा है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।