मेरठ। मेरठ में एक मूक बधिर बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। थाना पुलिस मामले को दबाने में लगी रही, लेकिन मामला चर्चा में आने पर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीडि़त बच्ची के परिजनों का कहना है कि उन्होंने इसकी सूचना काफी देर पहले पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा था। दबाव पड़ता देख पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है।