इस दौरान अयोध्या से आए जगदगुरू परमहंसाचार्ज महाराज, महामंडलेश्वर शिवानी दुर्गा, महामंडलेश्वर नीलिमानन्द , आर्य विदुषी आयुषी राणा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान महंत यति मां चेतनानन्द सरस्वती ने कहा कि हिंदू के ज्ञान का सागर है गीता। आज गीता को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। अगर गीता पढ़ ली जाए तो जीवन के सभी दुखों का अंत हो जाएगा।