4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2018: दीवाली से इस समय घर पर झाड़ू लगाने का बना लें नियम, फिर देखिए किस तरह होती है धन वर्षा

घर में बेसमय झाड़ू लगाने से बचें, वरना आ जाएगी दरिद्रता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Oct 2018, 3:32 PM IST

meerut

Diwali 2018: दीवाली से इस समय घर पर झाड़ू लगाने का बना लें नियम, फिर देखिए किस तरह होती है धन वर्षा

मेरठ। घर में लोग कभी झाड़ू लेकर सफार्इ करना शुरू कर देते हैं, जबकि झाड़ू लगाने का अपना एक समय होता है। लोग कहते हैं कि हम इसे नहीं मानते, लेकिन जिसने सही समय पर सफार्इ करने के लिए झाड़ू लगार्इ, उनके यहां धन की कभी कमी नहीं होती आैर जिन लोगों ने बेसमय घर या अपने संस्थान में सफार्इ की वहां दरिद्रता बढ़ती जाती है। यह वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में सफार्इ के लिए झाड़ू सही समय पर ही लगाएं। Diwali 2018 से घर में सफार्इ के लिए झाड़ू सही समय लगाने का नियम बना लें तो मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होगी।

यह भी देखेंः Video: दशहरे के दिन नहीं मरा था रावण, मन्दोदरी के साथ 4 दिन तक रहा था यूपी के इस जिले में

सुबह चार से पांच बजे के बीच लगाएं झाड़ू

ज्योतिष पंडित महेंद्र शर्मा का कहना है कि सुबह चार से पांच बजे के बीच घर में सफार्इ के लिए झाड़ू लगार्इ जाए तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं आैर यदि रात के समय झाड़ू लगार्इ जाती है तो मां लक्ष्मी उस व्यक्ति से रुष्ट हो जाती हैं आैर उस घर में दरिद्रता आने लगती है। उन्होंने बताया कि वैसे तो दिन के चार पहर में झाड़ू से सफार्इ की जा सकती है, लेकिन रात को झाड़ू कदापि न लगाएं। सही समय सुबह चार से पांच बजे ही है, प्रयत्न करें कि इसी समय घर में झाड़ू लगे।

यह भी पढ़ेंः करवा चौथ से दिवाली तक सालों बाद बन रहा अद्भुत संयोग, करेंगे ये काम तो होगा फायदा

इस दीवाली पर बना लें नियम

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। साफ-सुथरे घर में ही मां लक्ष्मी का निवास माना गया है। गंदे आैर बिना साफ-सुथरे घरों में कलह आैर दरिद्रता का वास हो जाता है। उन्होंने बताया कि घर की सफार्इ में झाड़ू आैर पोंछा बेहद महत्व रखता है। अगर सही समय पर इसे रोजाना कर लिया जाए तो घर में धन-धान्य आैर सुख शांति बनी रहती है। इस दीवाली से यदि झाड़ू लगाने का सही समय का नियम बना लिया जाए तो घर में बरक्कत बढ़ती जाएगी।

झाड़ू कभी घर में न दिखे

झाड़ू को लक्ष्मी देवी का प्रतीक माना गया है तो इसे खुली जगह में रखने से परहेज करना चाहिए। झाड़ू को एेसी जगह रखें, जिस पर किसी की नजर न पड़े। झाड़ू को हमेशा पश्चिम दिशा या पश्चिम दिशा के कमरे में रखें। रसोर्इ में झाड़ू कभी नहीं रखें, इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कभी भी टूटी झाड़ू इस्तेमाल न करें। साथ ही झाड़ू से किसी जानवर या किसी व्यक्ति को न मारें या इस पर पैर न रखें, इससे घर में अपशगुन बढ़ते हैं। साथ ही घर में किसी जाते ही झाड़ू न लगाएं, इसे भी अपशगुन माना जाता है आैर उस व्यक्ति का कार्य पूरा नहीं हो पाता।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश