मेरठ। दो दिन पहले मेरठ में दसवीं की छात्रा को अगवा करके बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में मुकदमा दर्ज करके छात्रा की खोजबीन शुरू की। छात्रा को पुलिस ने मुरादाबाद के खंडहर में बंधक अवस्था में बरामद कर लिया है। अगवा करने के मुख्य आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके साथियों के बारे में उससे पूछताछ कर रही है।