पुलिस के अनुसार सितारा मस्जिद रशीद नगर निवासी यूनुस डेयरी पर दूध बेचने के नाम पर गोमांस का व्यापार करता है। वह दूध निकालने के लिए गाय खरीदता है, लेकिन डेयरी में ले जाते ही वह गाय का कटान करवा देता है। इसमें इसके पुत्र तोती, फहीम, नईम भूमिका निभाते हैं। डेयरी में युनूस का पुत्र तोता ही कटान का काम करता है। थाना पुलिस की मिलीभगत के कारण मामले में लीपापोती करने का प्रयास शुरू हो गया है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द उन्हें दबोच लिया जाएगा।