24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूगल गुरु बताएंगे सीबीएसई बोर्ड के शिक्षकों को छात्रों के मूल्याकन का तौर-तरीका

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों का मूल्यांकन करने के लिए अब गूगल गुरु की मदद ली है। यानी गूगल गुरु सीबीएसई के शिक्षकों को छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन का तौर-तरीका बताएंगे। इसके लिए सीबीएसई बोर्ड ने गूगल से करार किया है। हालांकि सीबीएसई बोर्ड में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन वैसे तो हर साल होता है। लेकिन अब ये बेहतर तरीके से हो और इसमें पारदर्शिता आए इसके लिए गूगल गुरु की मदद ली गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Nov 2021, 12:48 PM IST

cbsc.jpg

मेरठ. गूगल के विषय विशेषज्ञ गुरु अब सीबीएसई बोर्ड के शिक्षकों को छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन करने का तरीका बताएंगे। यानी सीबीएसई बोर्ड के मास्साब को छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन करने से पहले गूगल गुरु से ट्रेनिंग लेनी होगी। उसके बाद वे अपने स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन कर सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के समग्र मूल्यांकन को लेकर एक खास कार्ययोजना तैयार की है। जिसके तहत अब बोर्ड ने गूगल से टाईअप किया है।

यह भी पढ़ें : Aadhaar: घर पर रख रहे किराएदार, ड्राइवर, नौकर, माली का आधार कार्ड फर्जी तो नहीं, ऐसे करें चंद मिनटों में खुद वैरिफिकेशन

सीबीएसई के विषय विशेषज्ञों का मत है कि मूल्यांकन के द्वारा ही छात्रों की शैक्षिक प्रगति संबंधी जानकारी मिल पाती है। गूगल से करार के बाद गूगल गुरु सीबीएसई बोर्ड के शिक्षकों को समग्र मूल्यांकन के तौर-तरीके के बारे में बताएंगे। इसके लिए कई सत्रों में वेबिनार के माध्यम से वह जानकारी दी जा चुकी है।

मूल्यांकन को लेकर छात्र-छात्राएं होते हैं गंभीर

मूल्यांकन को लेकर सीबीएसई के छात्र-छात्राएं भी गंभीर रहते हैं। पिछले सत्र में ही जब बोर्ड ने कोरोना महामारी के चलते परीक्षाएं नहीं कराईं, तो हजारों छात्रों ने मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल उठाए थे। हालांकि, उसके बाद बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षाएं कराई गईं। लेकिन अधिकांश छात्र-छात्राएं इससे भी संतुष्ट नहीं हुए थे। इससे चलते बोर्ड का मानना है कि अगर मूल्यांकन बेहतर होगा तो छात्र खुद ही अंपने अंकों से संतुष्ट होंगे।

इन विषयों पर दी जाएगी जानकारी

डिफाइन द गोल्स फार लर्निंग कीपिंग द एंड इन माइंड

प्लानिंग टू द लर्निंग

असेसमेंट स्ट्रेटेजीज

रिफलेक्शन एज एन असेसमेंट टूल

इनका ये है कहना

सीबीएसई कोर्डिनेटर सुधांशु शेखर का कहना है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षक मूल्यांकन के नए तौर-तरीके जान सकेंगे। जिससे आगे से मूल्यांकन कार्य करने में काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : इंतजार खत्म! 10 नवंबर को होगा कानपुर मेट्रो का ट्रायल, मुख्यमंत्री योगी होंगे पहले मुसाफिर

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग