
कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेट्रो के पहले फेस के दौड़ने का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों को दिसंबर में पंख लग जाऐंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को मेट्रो के ट्रायल रन पर हरी झंडी दिखाएंगे। इसको लेकर आद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मेट्रो के पॉलिटेकनिक स्थित डिपो पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कानुपर में 31 दिसंबर तक मेट्रो दौड़ाने का लक्ष्य है।
10 नवंबर को कानपुर मेट्रो का ट्रायल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नंबर को कानपुर पहुंचकर मेट्रो के टायल रन को हरी झंड़ी देंगे। योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना मेट्रो डिपो पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री सतीश महाना ने कहा कि कानपुर मेट्रो लगभग बनकर तैयार है। 10 नवंबर की सुबह 10 बजे सीएम योगी द्वारा ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया जाएगा।
पहले मुसाफिर होंगे मुख्यमंत्री योगी
कानपुर मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाने आ रहे सीएम योगी इसके पहले मुसाफिर भी होंगे। ट्रायल रन के दौरान आईआईटी से मोतीझील के बीच चलने वाली इस मेट्रो में बैठकर सीएम निरीक्षण करेंगे। इस दौरान किसी और को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल रेलवे की जांच टीम और यूपीएमआरसी के अधिकारी ट्रेन में होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री को कोचों में उपलब्ध सुविधाएं, प्लेटफार्मों की व्यवस्थाएं भी दिखाई जाएंगी। मेट्रो ट्रेन आईआईटी से मोतीझील तक का सफर लगभग 16 मिनट में पूरा करेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज 45 सेकंड का होगा।
31 दिसंबर तक मेट्रो दौड़ाने का लक्ष्य
वहीं, मेट्रो के कार्यों का जायजा लेने पहुंच मंत्री सतीश महाना ने बताया कि ट्रायल रन के बाद कुछ जरुरी अनुमति लेनी होती है। जिसमें करीब डेढ़ महीने का वक्त लगता है। 31 दिसंबर तक सरकार का लक्ष्य है कि कानपुर मेट्रो को आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया जाए।
Published on:
8 Nov 2021, 11:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.