मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोवंश को लेकर नए आदेश को लेकर नगर निगम के अफसरों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। बुधवार की रात से ही शहर की सड़कों पर मिले गोवंश को पकड़वना शुरू कर दिया आैर मालिकों को नोटिस भेज दिया। अब इनके मालिकों से दस हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना वसूली में इकट्ठा हुआ पैसा पकड़े गए पशुआें के चारे आैर इन्हें पकड़ने वाली टीमों पर खर्च होगा।