शासन से आए निर्देशों के अनुसार अगर किसी संस्था, एसोसिएशन, एनजीआे का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलना चाहता है तो जिलाधिकारी ही पांच लोगों को चुनकर मुख्यमंत्री से मिलने देंगे। शासन की नर्इ गाइडलाइन में जनसभा के दौरान अनावश्यक नारेबाजी ज्ञापन या पर्चे लहराने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शासन की आेर से नर्इ गाइडलाइन पर सख्ती से कार्य करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री के कर्इ दौरों पर अनावश्यक रूप से मंच पर चढ़ने वाली भीड़, स्वागत आैर उपहार के लिए उनके आसपास काफी लोगों का जमावड़ा होते देखने के बाद शासन ने ये नर्इ गाइडलाइन जारी की हैं।