मेरठ। बड़े अफसरों, विभिन्न विभागों व अन्य सरकारी कार्यक्रमों में होने वाले जलपान और खानपान को लेकर शासन ने नए आदेश जारी किए हैं। अब इन जलपानों में न तो प्लास्टिक की बोतल या गिलास में पानी नहीं मिलेगा और न ही थर्मोकोल की प्लेट में भोजन। शासन ने इसे जनस्वास्थ्य और पशुओं के लिए घातक बताते हुए इन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश प्रदेश केे सभी कमिश्नर, डीएम व अन्य विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं।