
sp jabalpur big action against ASI and 20 others policeman for gamblers relationships
मेरठ. दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से मिली जानकारी के अनुसार उनके मददगार अब भी यूपी के विभिन्न शहरों में छिपे हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद से खुफिया एजेंसियां और पुलिस को वेस्ट यूपी के जिलों में सतर्क रहने को कहा गया है। मेरठ जोन में अलर्ट के साथ ही सघन तलाशी का दौर जारी है।
पाक संगठित आतंकी माडयूल को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा
बता दे कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाक संगठित आतंकी मॉड्यूल को पकड़ा था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के जिलों से भी कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल में दो ने पाक में जाकर प्रशिक्षण लिया था और ये लोग आगामी नवरात्र और त्योहार के मौके पर दिल्ली के अलावा मुंबई और यूपी में बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की नापाक योजना बना रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से मल्टी स्टेट ऑपरेशन में विस्फोटक व अन्य चीजें बरामद की गई हैं।
एक साथ पुलिस ने रेड करके किया गिरफ्तार
पकड़े गए आतंकियों के नाम जीशान, जान मोहम्मद अली, मोहम्मद अबू बकर, ओसामा, मोहम्मद आमीर जावेद और मूलचंद उर्फ लाला है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गत मंगलवार की सुबह कई राज्यों में एक साथ रेड करके इन सभी को गिरफ्तार किया गया है।
मेरठ जोन में अलर्ट
पकड़े गए दहशतगर्दों से मिली जानकारी के बाद वेस्ट यूपी के मेरठ जोन में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एडीजी जोन मेरठ राजीव सभरवाल ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खासकर दिल्ली से सटे यूपी के जिलों नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और मेरठ में विशेष सावधानी बरती जा रही है। बार्डर पर हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
यूपी के रहने वाले हैं तीन दहशतगर्द
पकड़े गए तीन दहशतगर्द यूपी के रहने वाले हैं। हालांकि इनको किस जिले से पकड़ा गया इसका खुलासा सुरक्षा के लिहाज से अभी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों को फंडिंग पाक की खुफिया एजेंसी आइएसआइ और दाउद कर रहे थे। त्यौहारों और राष्ट्रीय दिवस के मौकों पर हमेशा दिल्ली और एनसीआर आतंकियों के निशाने पर रहती है।
BY: KP Tripathi
Published on:
15 Sep 2021, 1:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.