4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को मायके भेज सिपाही पति गर्लफ्रैंड के साथ कर रहा था मौज, खोला दरवाजा तो उड़ गए होश

इस पूरे प्रकरण पर इंस्पेक्टर का कहना है सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच सीओ दौराला कर रहे हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 15 Sep 2021, 1:20 PM IST

girlfriend.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पड़ोसी ने एक पुलिसकर्मी को उसके घर में महिला मित्र के साथ पत्नी से पकड़वा दिया। फिर क्या था पुलिसकर्मी की पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ दोनों की जमकर कुटाई की। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। कंकरखेड़ा की एक कॉलोनी निवासी पुलिस का सिपाही एक प्रशासनिक अधिकारी के गनर की ड्यूटी में तैनात है।

यह भी पढ़ें : कोर्ट ने 4 साल बाद दुष्कर्म के आरोपी को ठहराया दोषी, जानें क्या मिली सजा

सीसीटीवी में महिला मित्र के साथ कैद हुआ सिपाही

बता दें कि करीब दस दिन पूर्व सिपाही की पत्नी अपने छह वर्षीय बेटे के साथ नोएडा स्थित मायके में गई हुई थी। जिसके चलते पत्नी के घर न होने पर पति ने खूब लाभ उठाया, लेकिन पड़ोसी ने उसका भांडा फोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक एक प्रशासनिक अधिकारी के गनर की ड्यूटी में तैनात सिपाही अपनी महिला मित्र को घर ले आया। जो पड़ोसी के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

गर्लफ्रैंड के साथ पकड़ा गया आरोप

जिसके बाद पड़ोसी ने ये बात अपनी पत्नी को बताई। फिर क्या था उसके बाद इस बात की जानकारी सिपाही की पत्नी को दी गई। जिसके बाद सिपाही की पत्नी अपने मायके वालों के साथ घर आ पहुंची। जब सिपाही ने घर का दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि बाहर पत्नी और घर के अंदर गर्लफ्रेंड थी। जिसके बाद दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई की।

सिपाही के खिलाफ होगी विभागीय जांच

इसके बाद सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले गई। इस पूरे प्रकरण पर इंस्पेक्टर का कहना है सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच सीओ दौराला कर रहे हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : हफ्ताभर पहले खेत में मिला प्रेमी का शव, अब प्रेमिका ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश