
Unemplyed couple suicide in ghazipur UP Symbolic Photo
हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में आए दिन प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की खबर सुनने को मिल ही जाती है। ऐसा ही कुछ जनपद में देखने को मिला है, जहां एक युवक पड़ोसी गांव निवासी युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। जिसके बाद प्रेमी युवक का शव युवती के घर के पास खेत में मिला था।
युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया और रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रेमी की हत्या के करीब एक सप्ताह बाद गत मंगलवार को प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली। इससे पुलिस महकमें में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
ये है पूरा मामला
बता दें कि जनपद के गढ थाना क्षेत्र निवासी युवक का पड़ोसी गांव निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते वह अपनी मां से गुरुद्वारा जाने और देर रात लौटने की बात कहकर घर से निकल गया था। उसके बाद वह अपने दो दोस्तों को लेकर युवती के घर पहुंच गया। युवक के दोस्त उसे वहां छोड़कर वापस गांव आ गए। बाद में जब दोस्तों ने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। दोस्तों को उसकी चिंता सताने लगी। जिसके चलते उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जांच करते हुए युवती के गांव पहुंच गई। जहां युवती के घर के पास खेत में युवक का शव मिला। शव मिलने से मृतक के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
युवती ने की आत्महत्या
युवकी की मृत्यु के करीब एक सप्ताह बाद अब प्रेमिका ने भी मंगलवार को आत्महत्या कर ली है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई।
BY: KP Tripathi
Published on:
15 Sep 2021, 12:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.