4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट लगने से बाप-बेटे की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

बिजली विभाग के अधिकारी अमित सक्सेना ने बताया कि 100 केवी का ट्रांसफार्मर खेत में लगा हुआ है। इस इलाके में बारिश के कारण कुछ गीली मिट्टी पड़ी हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 15 Sep 2021, 12:31 PM IST

modinagar.jpg

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके के गांव निजामपुर के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बाप और बेटे की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही गांव के अन्य लोगों को मिली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस पूरे मामले में स्थानीय लोग बिजली विभाग को दोषी ठहरा रहे हैं क्योंकि जमीन में अर्थिंग आने के कारण दोनों बाप-बेटे को करंट लगा।

यह भी पढ़ें : Viral Fever In UP: डेंगू ने बरपाया कहर, 14 दिन में मिले 109 मरीज

लोगों में व्याप्त है रोष

इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में भारी रोष व्याप्त है। गांव के ही रहने वाले राहुल गुर्जर ने बताया कि यह दोनों गांव में ही किराए पर रहते थे और मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन किया करते थे। दोनों ही मंगलवार शाम को काम से खेत पर गए हुए थे। अचानक ही खेत में करंट उतर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बिजली विभाग को ठहराया जिम्मेदार

वहीं घटना की जानकारी जैसे ही गांव के अंदर लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। स्थनीय लोगों ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए बिजली विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद से गांव के लोगों का गुस्सा भड़क गया और जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया और गांव के लोगों ने ही आसपास के इलाके की बिजली कट करते हुए दोनों के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

कई बार की जा चुकी है शिकायत - स्थानीय

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस खेत में एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है और यहां पर अक्सर स्पार्क होता रहता है। इसकी शिकायत भी बिजली विभाग से कई बार की जा चुकी है, उसके बाद भी इस तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं गया।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

बिजली विभाग के अधिकारी अमित सक्सेना ने बताया कि 100 केवी का ट्रांसफार्मर खेत में लगा हुआ है। इस इलाके में बारिश के कारण कुछ गीली मिट्टी पड़ी हुई थी। उधर इस खेत में गड्ढा था जिसमें पानी भरा हुआ था। जिसके कारण यह करंट पानी में उतर आया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में गहन जांच की जाएगी आखिर यहां किसी की लापरवाही रही है या नहीं यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इसमें किसकी लापरवाही हुई है इसकी पूरी जांच की जाएगी। अगर रजिस्टर में कोई ऐसी कंप्लेंट आई हुई होगी और उस पर ध्यान नहीं दिया गया तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : गजब: मृत युवती को लगा दी कोरोना वैक्सीन, जारी किया प्रमाणपत्र