14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमरे में मृत पड़ा मिला वृद्ध, पुलिस ने शव रखवाया मुर्दाघर में

चिकसाना थाने के गांव में आशा का नगला में बुधवार सुबह एक वृद्ध की संदिग्धावस्था में मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

aniket soni

Feb 22, 2017

चिकसाना थाने के गांव में आशा का नगला में बुधवार सुबह एक वृद्ध की संदिग्धावस्था में मौत हो गई।

वृद्ध घर के कमरे में मृत पड़ा मिला था। बताया जा रहा है कि कमरे में चारपाई के आसपास सामान बिखरा पड़ा था। इससे पहले तड़के वृद्ध के नहा कर आना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे जिला आरबीएम अस्पताल में मुर्दाघर में रखवाया है।

पुलिस ने बताया कि गांव आशा का नगला में एक वृद्ध की संदिग्धावस्था में मौत की सूचना मिली थी। परिजन उसे दाह-संस्कार के लिए ले जा रहे थे। मृतक की पहचान शिवराम (70) पुत्र गंगाराम के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि कमरे में चारपाई के आसपास सामान बिखरा पड़ा था।

पुलिस ने बताया कि वृद्ध के सिर में पीछे की तरफ चोट आई है। ये किस वजह से पहुंची, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ये भी पढ़ें

image