2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिन्दू संगठनों में उबाल, इन्होंने प्रधानमंत्री से कर दी यह बड़ी मांग

कार्यकर्ताआें ने पुतला फूंका आैर जिलाधिकारी काे ज्ञापन दिया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 May 2018, 7:04 PM IST

meerut

मेरठ। अलीगढ़ विवि में जिन्ना के चित्र लगाने का विरोध अब मेरठ में भी शुरू हो गया है। जिन्ना का चित्र लगाने के मामले में अलीगढ़ पहले से ही झुलस रहा है। मेरठ में इसके विरोध में हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अलीगढ़ विवि प्रशासन का पुतला दहन किया। हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि मोहम्मद अली जिन्ना ने हमेशा भारत के खिलाफ साजिश रची। उसके कारण ही देश का विभाजन हुआ। ऐसे देशद्रोही व्यक्ति की तस्वीर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान में लगाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने और कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि जिन्ना की तस्वीर को देश में लगाना प्रतिबंधित किया जाए।

यह भी पढ़ेंः मोदी आैर योगी के 'बेटी बचाआे, बेटी पढ़ाआे' नारे का यहां उड़ रहा मखौल, इस बच्ची से जानिए

यह भी पढ़ेंः यह अभिनेत्री राजनीति में आने के लिए है बेचैन, पार्टी पर पत्ते नहीं खोले

राजा महेंद्र प्रताप ने दी थी जमीन

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बनाने के लिए भूमि दान में दी थी। उनके योगदान को षडयंत्र के तहत भुला दिया गया। संगठन के कार्यकर्ताआें ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि जिन्ना की तस्वीर हटाई जाए और अलीगढ़ विवि में दलित छात्रों को आरक्षण दिया जाए। अलीगढ़ विवि में दलित छात्रों को आरक्षण न देकर कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। दलित छात्रों को आरक्षण प्रदान न करना सीधे-सीधे कानून को चुनौती है। वहां समय-समय पर चलने वाली आतंकी घटनाओं पर रोक लगे, उनमें शामिल लोगों पर रासुका लगाई जाए। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे जिन्ना के प्यारे पाकिस्तान जाओ-दलितों को आरक्षण दो। एएमयू मुर्दाबाद, जिन्ना मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद। इसके बाद सभी लोगों ने कमिश्नरी चैराहे पर अलीगढ़ विवि का पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री सचिन सिरोही, अरविंद रस्तोगी, अजीत सिंह , संजीव तेवतिया, वकुल रस्तोगी, डा. ब्रजेश त्यागी आदि मौजदू रहे।

यह भी पढ़ेंः दो अप्रैल को उपद्रव करने वालों की पहचान, पुलिस कस रही शिकंजा

यह भी पढ़ेंः महिलाआें काे ठगने में माहिर है यह 'बबली', इसे पकड़ने में लोगों ने बुना यह जाल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश