4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के साथ जुमे की नमाज भी, नहीं देखा होगा एेसा नजारा

शहर के आठ थाना क्षेत्रों के 70 संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गर्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Mar 2018, 9:15 PM IST

meerut

मेरठ। होली का त्योहार और जुमे की नमाज दोनों एक साथ पडने से प्रशासन और पुलिस के माथे पर चिंता की लकीर थी। होली पर उडते रंग और गुलाल के बीच जुमे की नमाज करवाना पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ी चतुराई और सूझबूझ का परिचय देते हुए होली के रंगों के बीच जुमे की नमाज अदा करवा दी। इससे न केवल पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली, बल्कि लखनऊ बैठे अधिकारियों ने भी सुकून महसूस किया। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं आई।

यह भी पढ़ेंः कुख्यात ने दरेागा के बेटे से मांगे शराब के पैसे, नहीं मिलने पर पत्नी की हत्या

मस्जिद के चारों ओर डाला सुरक्षा घेरा

जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने जिले की सभी संवेदनशील स्थलों पर बनी मस्जिदों के चारों ओर सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया। इस सुरक्षा घेरे के भीतर सिर्फ नमाज अदा करने वाले ही जा सकते थे। होली पर रंग खेल रहे लोगों के वाहनों को मस्जिद से दूर ही डायवर्ट कर दिए गए। दोपहर 12 बजे से ही शहर के सभी संवेदनशील प्वाइटों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे। महानगर के 33 संवेदनशील प्वाइंट पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया हुआ था। महानगर के आठ संवेदनशील थाना क्षेत्रों के 70 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। कई स्थानों पर पीएसी और आरएएफ की कंपनियां तैनात की गई थी। बेगमपुल, घंटाघर चौराहे, कोटला, हापुड स्टैंड, सोतीगंज, भूमिया पुल और बागपत स्टैंड पर दमकल की गाड़ियां खड़ी की गई थी।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश के भरोसेमंद ने कहा- स्वयं सेवक होने पर मुझे गर्व, छह साल के लिए कर दिया निष्कासित

बदला था जुमे की नमाज का समय

होली को देखते हुए जुमे की नमाज का समय कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। जुमे की नमाज दो बजे शुरू हुई। शाही जामा मस्जिद में शाही इमाम काजी जैनुस्साजिद्दीन ने नवाज अदा कराई। उन्होंने होली पर हिन्दुआें को मुबारकबाद दी और देश और जिले में अमन की दुआ मांगी।

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस ने फिर एनकाउंटर के बाद कब्जे में लिया 25 हजारी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश