मेरठ। समाज को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, योगीराज में वही कंधे अपने परिवार के खर्चे का बोझ नहीं उठा पा रहे हैं। कारण कई-कई महीने तक वेतन का न मिलना है। वेतन न मिलने से मुफलिसी में जी रहे परिवार को देख होमगार्ड के एक जवान ने खुद को ही खत्म करने का ऐलान कर दिया और मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर पहुंच गया पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने। समय रहने वहां पर मौजूद मीडियाकर्मियों ओर पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर उसको बचा लिया। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो जाती।